
देश भर से आये कुल 16 टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे, और चैंम्पियन बनने के लिए जी-जान लगायेंगे।
पहला मैच 05 मई को यमुना भगत खेल स्टेडियम तेघड़ा में सुबह सात बजे से झारखंड की महिला टीम और राजस्थान के बीच खेला जाएगा।
बेगूसराय। 03 मई, 2025
4 मई से बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम का आगाज होने जा रहा है। जिसमें बेगूसराय जिला फुटबॉल मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यालय से यमुना भगत स्टेडियम तेघरा एवं रिफाइनरी बरौनी स्टेडियम बेगूसराय तक व्यापक रूप से हॉडिंग, फलैक्स, बैनर वॉल पेंटिंग, रास्तों पर पेंटिंग प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

पूरे जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम का प्रचार रथ जिला प्रशासन द्वारा धूमाया जा रहा है। पूरा जिला फुटबॉल खेल में रंग गया है। बेगूसराय जिला में फुटबॉल मैच आयोजन 5 मई से शुरू होकर अगले 15 मई तक जारी रहेगा। जिसमें देश भर से आये कुल 16 टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे, और चैंम्पियन बनने के लिए जी-जान लगायेंगे। जिला प्रशासन द्वारा दोनों मैदानों में खेल प्रेमियों को मैच देखने के लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। जहाँ बैठकर खिलाड़ी खेल का आनंद उठायेंगे एवं खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ायेंगे। जिला प्रशासन ने दर्शकों के लिए प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क रखा है।जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों एवं सपोर्ट स्टॉफ के लिए जिले के सात अच्छे होटलों की व्यवस्था की गई है। तथास्तु होटल एंड बैंकेट हॉल बरौनी में दिल्ली, चंडीगढ़, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल की पुरूष टीम रूकेगी। होटल देवी दरबार में बिहार एवं झारखंड की पुरूष टीम, होटल केडीएम पैलेस में मिजोरम की पुरूष टीम एवं होटल सम्राट में मेघालय की पुरूष टीम रूकेगी।महिलाओं की टीम के लिए युवराज डीलक्स जीरोमाईल बरौनी में व्यवस्था की गई है। जहां मणिपुर, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु की टीम रूकेगी। बिहार की महिला टीम के लिए सरोजगी गार्डेन होटल एंड रेस्टुरेंट सुशील नगर सिंघौल, बेगूसराय में व्यवस्था की गई है। वहीं ऑफिसियल्स के लिए तहेती रिजॉल्ट प्राइवेट लिमिटेड सिंघौल बेगूसराय में व्यवस्था की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी होटलों में खिलाड़ियों एवं ऑफिसिल्य के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है, ताकि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। सभी होटलों में सुरक्षा के पुश्ता इंतजाम किये गये है, ताकि खिलाड़ियों की सुरक्षा में कोई भी चूक न हो। सभी राज्यों के महिला एवं पुरूष टीम के खिलाड़ी लगभग पहुंच गये है, जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए चिन्हित होटलों में सुरक्षा के साथ पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के कुल 8 टीमों को फुटबॉल मैच को लेकर दो ग्रुप बनाया गया है। जिसमें ग्रुप ए में झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान एवं बिहार को रखा गया है। ग्रुप बी में आंध्रप्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, दिल्ली को रखा गया है। इसी प्रकार पुरूषों के टीम को लेकर ग्रुप ए में ओड़िसा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ एवं ग्रुप बी में बिहार, दिल्ली, मिजोरम, झारखंड को रखा गया है।मैच का शैड्यूल भी जारी कर दिया गया है। पहला मुकाबला दिनांक 05 मई को यमुना भगत खेल स्टेडियम तेघड़ा में सुबह सात बजे से शुरू होगा, जहां झारखंड की महिला टीम राजस्थान से भिड़ेगी।