
बेगूसराय। 18 मार्च 2025
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सांसद गिरिराज सिंह के रहते मक्का अनुसन्धान केंद्र कहीं नहीं जाने वाला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने बेगूसराय जिले कि जनता को गुमराह करने का एक असफल प्रयास किया है। विपक्ष ने बेगूसराय से मक्का अनुसंधान केंद्र बाहर ले जाया जा रहा है इस भ्रामक खबर को सब जगह फैलाने का प्रयास किया। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रहा विकास के सामने विपक्ष अपने आप को झूठ का सहारा लेकर राजनीतिक कर रही है। गिरिराज सिंह बेगूसराय के जिले के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। बेगूसराय को विगत कई वर्षों में विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया है और जब तक गिरिराज सिंह है बेगूसराय से मक्का अनुसंधान केंद्र हो चाहे कोई भी संस्थान हो वह यथावत बेगूसराय में ही रहेगा। वह बेगूसराय से कहीं नहीं जाने वाला है। गिरिराज सिंह ने पत्र के माध्यम से देश के कृषि मंत्री को भी अवगत करवा दिया है, जिसमें साफ लिखा हुआ है की मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय में ही रहेगा।