बेगूसराय। 5 फ़रवरी 2025
अब बेगूसराय के नये जिला पशु पालन पदाधिकारी डा. राकेश कुमार कुमुद होंगे। वर्तमान में ये जमुई जिला के पशुपालन पदाधिकारी है। लेकिन इनका स्थानांतरण बेगूसराय किया गया है।डा. राकेश कुमार कुमुद पहले भी बेगूसराय में पशु शल्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में 08.07.22 से 03.06-24 तक कार्य कर चुके है। इनका पशु शल्य चिकित्सक के रूप में जिला में कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है।इनके कार्य क्षमता को देखते हुए ही सरकार ने कम समय में इन्हें पुनः जिला पशुपालन पदाधिकारी के रिक्त पद पर योगदान देने के लिए भेजा है। उमीद है इनके आने से जिले में पशुपालन विभाग और बेहतर कार्य कर सकेगी।






Total views : 68970










