बेगूसराय। तिथि: 4 नवंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
आकाशपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर लेट्स इंस्पायर बिहार (LIB) के नगर निगम प्रकोष्ठ की ओर से आकाशपुर स्थित गार्गी केंद्र में बच्चों के बीच खुशियां बांटने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही उनके बीच उपहार, शैक्षणिक सामग्री और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम गार्गी प्रमुख सरिता सुल्तानिया, शिक्षाविद अर्चना कुमारी एवं उनकी अन्य सहयोगी उपस्थित थी। सरिता सुल्तानिया के विशेष आमंत्रण पर मटिहानी एलआईबी के मुख्य संयोजक रणधीर सिंह भीमा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
नगर निगम एलआईबी के मुख्य संयोजक अशोक कुमार सिन्हा की देखरेख में बच्चों के बीच दीपावली से संबंधित आतिशबाजी की सामग्री, पठन-पाठन एवं कलाकृति से जुड़ी सामग्री, केक, टॉफी और स्नैक्स वितरित किए गए। उपहार और खाद्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने बच्चों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही अभियान के शीर्ष नेतृत्वकर्ता आईपीएस विकास वैभव की ओर से भी बच्चों को शुभकामना संदेश दिया गया।
यह आयोजन केवल उपहार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों के साथ खुशियां साझा करने, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़






Total views : 114870