बेगूसराय। 06 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को रेड क्रॉस सोसाइटी और रोटरी क्लब की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में रेड क्रॉस की गतिविधियों और जिले में ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
डीएम ने सदर अस्पताल ब्लड बैंक, रोटरी ब्लड बैंक सहित जिले के सभी ब्लड बैंकों को निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षित रक्त संग्रह और भंडारण के साथ जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
सिविल सर्जन को सभी ब्लड बैंकों की नियमित निगरानी और निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। दुर्घटना पीड़ितों और थैलेसीमिया मरीजों को बिना विलंब रक्त उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी समन्वय और आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।






Total views : 110573