बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति के लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के तहत हुआ संगठन का गठन
पटना। 05 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
समुदाय को सशक्त बनाने, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक विकास को गति देने की दिशा में बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति (BGJAS) की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। समिति द्वारा संचालित लक्षित हस्तक्षेप परियोजना (T.I. Project) के अंतर्गत NAYRA (नई राह) नामक समुदाय आधारित संगठन (Community Based Organization-CBO) का गठन किया गया। NAYRA (नई राह) का पंजीकरण ट्रस्ट एक्ट के अंतर्गत कराया जाएगा। संगठन के गठन के साथ इसके स्मृति-पत्र एवं नियमावली तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इस पूरी प्रक्रिया में CBO के पदाधिकारियों के साथ BGJAS के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति के कार्यपालक निदेशक कौशलेन्द्र कुमार ने की। बैठक में NAYRA (नई राह) के उद्देश्य, कार्यक्षेत्र, संगठनात्मक संरचना, समुदाय की भागीदारी और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
समुदाय की भागीदारी से ही योजनाओं को मिलेगी स्थायी सफलता: बैठक को संबोधित करते हुए कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों को प्रभावी और स्थायी बनाने के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। NAYRA (नई राह) के गठन से समुदाय को अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं को सामने रखने के साथ-साथ उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का एक सशक्त मंच मिलेगा।उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य NAYRA (नई राह) को सशक्त, पारदर्शी, जवाबदेह और समुदाय-केंद्रित संगठन के रूप में विकसित करना है। इसके माध्यम से भविष्य में समुदाय के सामाजिक विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित CBO के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा समुदाय के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।




Total views : 110096