सियाराम दास सरोवर में भव्य फूलों की आकर्षक सजावट और भव्य रोशनी से राधा-कृष्णमय हुआ रतनपुर, मोर आकार की नाव पर हुआ दिव्य नौका विहार
बेगूसराय। 4 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
श्री राधा कुंज बिहारी मठ, बेगूसराय के तत्वावधान में रविवार को ऐतिहासिक सियाराम दास सरोवर, रतनपुर में भव्य श्री राधा-कृष्ण नौका विहार महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्री राधा-कृष्ण के दिव्य नौका विहार के साक्षी बने।
मठ के ईश्वर नाम प्रभु जी ने बताया कि भक्ति प्रमोद भागवत स्वामी महाराज एवं रक्षक गिरधारी प्रभु के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सरोवर परिसर को करीब 4 टन और 15 प्रकार के विभिन्न फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।महोत्सव का मुख्य आकर्षण मोर के आकार की नाव पर भगवान श्री राधा-कृष्ण का दिव्य नौका विहार रहा। भव्य लाइटिंग और फूलों की सजावट से पूरा सरोवर परिसर आध्यात्मिक एवं मनमोहक वातावरण में बदल गया। चारों ओर राधा-कृष्ण के जयघोष और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही।
इस अवसर पर मठ परिवार की ओर से 56 भोग महाप्रसाद, भक्ति-कीर्तन एवं संध्या आरती का आयोजन किया गया। नौका विहार का दर्शन करने के लिए बेगूसराय के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं की भी काफी संख्या में भागीदारी रही।महोत्सव के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और सामूहिक रूप से “राधे-राधे” एवं “श्री राधा-कृष्ण” का जयघोष करते हुए भजन-कीर्तन में शामिल हुए।
इनकी रही विशेष मौजूदगी और सहभागिता: कार्यक्रम में बेगूसराय की महापौर पिंकी देवी, पूर्व महापौर संजय कुमार, उप महापौर अनीता देवी, डॉ. ए.के. राय, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम साहनी, जिला खेल अधिकारी बिट्टू कुमार, संजय हिसारिया, पल्लव कुमार, डॉ. रंजन कुमार चौधरी, सौरभ कुमार सिप्पी, डॉ. ब्रजेश कुमार, निगम पार्षद भूमिपाल राय, उमेश राय, धर्मेंद्र कुमार, विनय मिश्रा, गौरव राणा, रूपक कुमार, प्रशांत कुमार, मनीष कुमार, मृत्युंजय कुमार, सुधीर कुमार, सौरभ कुमार, विकास कुमार एवं वीरू कुमार सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ के लिए यह आयोजन बेगूसराय की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत में आस्था, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का एक सुंदर उदाहरण रहा।





Total views : 110024