बेगूसराय। 23 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के CCM दिलीप कुमार बेगूसराय स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उनके साथ दर्शन अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के ZRUCC सदस्य दिलीप कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।
बेगूसराय-मुंगेर से हावड़ा ट्रेन चलाने की मांग: निरीक्षण के दौरान ZRUCC सदस्य दिलीप कुमार सिन्हा ने बेगूसराय-मुंगेर मार्ग से हावड़ा के लिए ट्रेन चलाने की मांग रखी। उन्होंने यात्रियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न कार्यों को भी जल्द शुरू कराने का आग्रह किया।
उन्होंने पूर्व की बैठक में स्वीकृत 47बी लोहियानगर लाइट फुट ओवरब्रिज का निर्माण अविलंब शुरू करने की मांग रखी। इसके साथ ही बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 और 5 के निर्माण तथा प्लेटफार्म पर ब्लास्टलेस का काम शुरू कराने की मांग की।
अमृत भारत योजना के कार्य जल्द शुरू करने का आग्रह: दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत बेगूसराय और बरौनी स्टेशन को स्वीकृति प्राप्त है। उन्होंने दोनों स्टेशनों पर निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराने का आग्रह किया। इसके अलावा बेगूसराय, बरौनी सहित सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर दिनकर की कविताओं को सचित्र प्रदर्शित करने की मांग भी रखी गई।
निरीक्षण के दौरान रखी गई सभी मांगों पर जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर इंद्रजीत राय, राजेश कुमार सिन्हा, सुशील कुमार राय आदि उपस्थित रहे।






Total views : 107671