बेगूसराय। 21 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), नई दिल्ली की टीम ने सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल (SDH), तेघड़ा का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।
NCDC, नई दिल्ली से पहुंची टीम का नेतृत्व डॉ. आनंद शर्मा ने किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों, उपलब्ध संसाधनों, रिकॉर्ड संधारण और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की व्यवस्था का जायजा लिया गया।
कई स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सेवाओं की हुई समीक्षा: निरीक्षण के दौरान IDSP, VPD Surveillance Programme, National Rabies Control Programme (NRCP), Snake Bite Management, Heat Wave Ward, NOH Programme, PPCL Programme, NPCCHH Programme और NPPCSE Programme की समीक्षा की गई।
इसके अलावा DM Cell, टीकाकरण केंद्र और पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने संबंधित कार्यक्रमों के रजिस्टर, रिकॉर्ड, रिपोर्टिंग, डॉक्यूमेंटेशन और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की।NCDC टीम ने अस्पताल में संचालित कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति और सेवा प्रदान करने की व्यवस्था को भी देखा।
कमियों में सुधार के लिए दिए गए सुझाव: निरीक्षण के दौरान सामने आए सुधार के बिंदुओं और कमियों की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम कृष्ण के साथ साझा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए टीम ने आवश्यक सुझाव दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम कृष्ण, हॉस्पिटल मैनेजर नवनीत कुमार और बीएचएम अनिता कुमारी सहित अस्पताल के संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला स्तर से IDSP DDM कृष्ण कुमार सिंह तथा ADRI के जोनल कोऑर्डिनेटर विकास गुप्ता भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे। NCDC टीम ने उपलब्ध संसाधनों, रिकॉर्ड संधारण और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई पर जोर दिया।







Total views : 107240