बेगूसराय। 21 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सप्ताह भर चल रहे कार्यक्रम के तहत राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय सह चिकित्सालय, बेगूसराय में सोमवार को औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों के बीच विभिन्न औषधीय पौधे वितरित किए गए और उनके उपयोग व फायदे की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन द्रव्यगुण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रमन रंजन, सह प्राध्यापक डॉ. रामनंदन सहनी और प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। आयोजन का मुख्य विषय “औषधीय पौधों का वितरण” और “वरिष्ठ नागरिकों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाना” रहा।
प्रदर्शनी में कई औषधीय पौधों की दी गई: जानकारी द्रव्यगुण विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में बचा, गिलोय, बाकुचि, विदारीकंद, भू-अमलकी, चित्रक, कालमेघ, वासा, अदरक, शतावरी, पिप्पली, सर्पगंधा, अजवाइन, निर्गुंडी, हरिद्रा और मंडूकपर्णी सहित कई औषधीय पौधे प्रदर्शित किए गए।
विभागाध्यक्ष डॉ. रमन रंजन ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए कई उपयोगी जड़ी-बूटियां हमारी रसोई में ही मौजूद हैं। सह प्राध्यापक डॉ. रामनंदन सहनी ने भी विभिन्न औषधीय पौधों की विशेषताओं और उनके उपयोग की जानकारी दी।
प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने कहा कि औषधीय पौधों का महत्व समझकर लोग अपने परिवार के साथ समाज और देश के स्वास्थ्य में भी योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम में उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. गार्गी प्रसाद शुक्ल, डॉ. लाल कौशल कुमार, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. इंदु कुमारी, डॉ. मनीष कुमार आलोक सहित अन्य चिकित्सक और कर्मी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य शिविरों में मरीजों की जांच और दवा वितरण : आयुर्वेद दिवस के सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार से पहले मिर्जापुर चांद में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने बड़ी संख्या में मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और उनके बीच दवाओं का वितरण किया।
इससे पहले परना के वार्ड नंबर 4 स्थित सामुदायिक भवन में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था। यहां 80 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक औषधियां दी गईं। दोनों शिविरों में डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श और औषधि संबंधी सलाह दी।
शिविरों के आयोजन और मरीजों की जांच व दवा वितरण में सौरभ कुमार, भारती कुमारी, रोमित राज, कुलदीप कुमार, सिकंदर कुमार, सुमन भारती, सुभाष भारती, अमरेंद्र कुमार और राहुल कुमार सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
आयोजन के संयोजन में सुभाष कुमार भारती, अमरेंद्र कुमार, सौरव कुमार, गोल्डी कुमारी, शंकर शेखर, वंदना, तनु, स्वाति भारती, राहुल राज, रोमित राज, कुलदीप कुमार, संजीदा परवीन, स्वाति पटेल, ऋतिक, तरुण कुमार, उदय कुमार महतो, रंजीत मालाकार, हिमांशु राज, विकास मालाकार और गुड्डू सहित अन्य की भूमिका रही।






Total views : 107243