बेगूसराय | 07 अगस्त | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, बखरी का तीसरा स्थापना दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक और भाषण सहित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कल्याण पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी बखरी सन्नी सौरभ, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी-सह-नोडल निशांत आनंद, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी तेघड़ा सुमित कुमार सुमन एवं अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बलिया अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का महत्व बताते हुए पढ़ाई के साथ कला, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य गौतम गोविंदा, शिक्षक अमरनाथ, रौशन, अनामिका, भव्या, इंद्र, विनय सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे।






Total views : 98819