बेगूसराय। 3 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर बेगूसराय में जनसुराज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी मनाई और जीत की बधाई दी। इस अवसर पर जनसुराज के प्रदेश महासचिव संजय गौतम ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने यह संदेश दिया है कि वह किसी भी राजनीतिक दल की गुलाम नहीं है, बल्कि योग्य नेतृत्व का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक विधानसभा सीट की नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में बदलाव का संकेत है।
संजय गौतम ने आरोप लगाया कि उपचुनाव में भाजपा ने प्रशासन और धनबल का इस्तेमाल किया, लेकिन जनता ने उसे नकार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ रहे हैं, युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है तथा जनता अब विकास और व्यवस्था परिवर्तन की राजनीति चाहती है। उन्होंने दावा किया कि जनसुराज बिहार में जाति और धर्म की राजनीति के बजाय विकास के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही है।
बधाई समारोह में क्षेत्रीय नेता रामनंदन पासवान, राजेन्द्र मल्लिक, बबीता देवी, कमल देवी, रुपम कुमारी, मीना देवी, रविशंकर प्रोद्दार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, त्रिभुवन राय, प्रदीप भारद्वाज, मो. असलम, राजू साह, आदित्य कुमार सहित बड़ी संख्या में जनसुराज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Total views : 97877