बेगूसराय | 3 अगस्त 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (अभाकाम) की वार्ड संख्या-27 इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक 2 अगस्त ko मिडिल स्कूल, पहाड़चक परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार ने की, जबकि संचालन वार्ड-27 के सह संयोजक रंजन कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बेगूसराय के जिला अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से ऑनलाइन “के-कार्ड” के माध्यम से संगठन से जुड़ने की अपील भी की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्ड संख्या-27 इकाई की बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित की जाएगी तथा सदस्यता एवं जनसंपर्क अभियान को लगातार गति दी जाएगी।
बैठक में वीरेंद्र कुमार वर्मा (अधिवक्ता), मनोज कुमार, रंजन कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, त्रिभुवन नारायण सिन्हा, सत्य प्रकाश कुमार, विनय कुमार सिन्हा, रणवीर कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, श्याम किशोर सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, आकाश कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर प्रसाद, रणधीर कुमार सिन्हा एवं दीपांशु कुमार सिन्हा सहित महासभा के कई सदस्य उपस्थित रहे। अंत में वार्ड-27 के संयोजक मनोज कुमार ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।







Total views : 97885