बेगूसराय। 2 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बेगूसराय विभाग का दो दिवसीय विभाग अभ्यास वर्ग महंत राम जीवन दास महाविद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, वैचारिक स्पष्टता और आगामी कार्ययोजना से अवगत कराना था। अभ्यास वर्ग में प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्या, प्रांत मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. चंदन कुमार, विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी, विभाग संयोजक आलोक कुमार, जिला संयोजक (बेगूसराय उत्तर) अनुभव आनंद, कार्यकर्ता कमल कश्यप तथा नगर उपाध्यक्ष मुरारी कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
दो दिवसीय वर्ग में संगठनात्मक कार्य, परिसर आधारित आंदोलन, सोशल मीडिया अभियान, सदस्यता विस्तार एवं छात्र हितों से जुड़े विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। राकेश मौर्या ने कहा कि ABVP राष्ट्र निर्माण का माध्यम है, जबकि डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने छात्र नेतृत्व और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर जोर दिया। समापन सत्र में आगामी छह माह की कार्ययोजना, सदस्यता अभियान और विभाग स्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई। विभाग संयोजक आलोक कुमार ने कार्यकर्ताओं के अनुशासन और सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत कुमार, दयानिधान गिरी, लक्की गौतम, प्रांत सोशल मीडिया संयोजक प्रियांशु कुमार, सहसंयोजक मनीष कुमार, नगर मंत्री सिद्धार्थ कुमार, दिवेश कुमार, प्रियांशु कुमार, हिमांशु कुमार, सौरभ कुमार, राम कुमार, नगर अध्यक्ष पीयूष कुमार, बसंत कुमार, नैना गुप्ता, राकेश, प्रहलाद, आलोक, सूरज, गुलशन, अभिषेक, छोटू, सौरभ, हर्ष, सचिन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Total views : 97775