बेगूसराय, 31 जुलाई 2026: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (समस्तीपुर) ने 1 से 5 अगस्त 2026 तक के लिए मौसम पूर्वानुमान और किसान सलाह जारी की है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस अवधि में बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 31–35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25–27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 80–90 प्रतिशत और दोपहर में 40–45 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई है।
किसान एडवाइजरी मक्का: फसल की नियमित निगरानी करें और जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें। धान: खेत में आवश्यकता अनुसार पानी का प्रबंधन करें तथा कीट एवं रोगों की निगरानी करते रहें। सब्जियां: बारिश के कारण जलजमाव न होने दें और रोग-कीट नियंत्रण के लिए समय पर उपाय करें।नर्सरी/पौधरोपण: मौसम अनुकूल रहने पर धान की रोपाई एवं पौधरोपण का कार्य पूरा करें। पशुपालक: लगातार बारिश के दौरान पशुओं को सूखे एवं साफ स्थान पर रखें तथा हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था करें।कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करें और स्थानीय कृषि विभाग की सलाह का पालन करें। इससे फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित होगा।








Total views : 97327