बेगूसराय | 30 जुलाई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुधाम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एवं न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य, पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, उपमहापौर अनिता राय, मटिहानी विधायक बाबू सिंह, वार्ड पार्षद उमेश राय, संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी रविशंकर पोद्दार, गांधी दधीचि देहदान समिति के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय, शिक्षक अजय कुमार सिंह, डॉ. मंजय कश्यप, अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी, डीएसपी (मुख्यालय) निखिल कुमार, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. ए.के. राय, रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नलिनी रंजन सिंह, फिजिशियन डॉ. मृत्युंजय कुमार तथा डीएमसीएच के सहायक प्राध्यापक (कार्डियोलॉजी) डॉ. सुमित कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने गुरु महाराज बोआ जी महाराज का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं बोआ जी महाराज ने भी सभी अतिथियों को आशीर्वाद एवं सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम में बोआ जी महाराज ने गुरु-शिष्य परंपरा, आध्यात्मिक जीवन और मानव कल्याण पर आधारित प्रेरणादायी प्रवचन दिया। इसके बाद भजन-कीर्तन, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।






Total views : 97335