बेगूसराय: 14 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के लाभुकों से संवाद किया। समाहरणालय स्थित एनआईसी कार्यालय से जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री सहित संबंधित अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। बेगूसराय जिले से श्रीमती प्रतिमा देवी (बछवाड़ा), मो. तनवीर (तेघड़ा), कुमार अनुभव (तेघड़ा) और मो. नजीम से मुख्यमंत्री ने सीधे बातचीत की। चारों लाभुकों ने बताया कि उनकी शिकायतों का जिला प्रशासन द्वारा समाधान कर दिया गया है और वे कार्रवाई से संतुष्ट हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।






Total views : 94650