बेगूसराय। 25 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिले के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह की पहल पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बलिया के नवनिर्मित भवन में जल्द ही शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं।उच्च शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन को नामांकन प्रक्रिया एवं शिक्षकों-कर्मचारियों के पदस्थापन की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है। विभाग के अनुसार महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उसका हस्तांतरण भी कर दिया गया है।
बताया गया कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर कॉलेज में जल्द पढ़ाई शुरू कराने का आग्रह किया था। इसके बाद विभागीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाए गए।गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने से बलिया एवं आसपास के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ के अनुसार, स्थानीय लोगों और छात्रों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है।







Total views : 92025