मुंगेर, 24 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (BSACS) के मार्गदर्शन एवं परिधि भारती संस्था के सहयोग से मुंगेर जिले के 13 ग्रामीण एवं चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में समेकित स्वास्थ्य शिविर (IHC) आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके निकट स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, उपचार एवं दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविरों में एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर भी किया जाएगा।
शिविरों के सफल संचालन को लेकर जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी (DACO) की अध्यक्षता में RPMU सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को लक्षित आबादी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रबंधक ने कहा कि परिधि भारती गुणवत्ता के साथ कैंपों का संचालन करेगी। वहीं संस्था के कार्यपालक निदेशक (मानद) ई. कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि 13 शिविरों के अलावा अन्य आवश्यक क्षेत्रों की पहचान कर प्रस्ताव बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति को भेजा जाएगा।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ के अनुसार, इन शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और एचआईवी सहित अन्य बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार में सहायता मिलेगी।







Total views : 91751