नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ बेगूसराय, 20 जून 2026:
भाकपा माले के पूर्व राज्य सचिव एवं पोलितब्यूरो सदस्य कामरेड नंदकिशोर प्रसाद (जमुना) के निधन पर बेगूसराय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। निधन की सूचना मिलते ही कमलेश्वरी भवन स्थित पार्टी कार्यालय पर लगे लाल झंडे को झुका दिया गया तथा उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।श्रद्धांजलि सभा में भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, खेग्रामस जिला सचिव चन्द्रदेव वर्मा, जसम राज्य सचिव अधिवक्ता दीपक सिन्हा, आईसा जिलाध्यक्ष सोनू फर्नाज सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर दिवाकर प्रसाद ने कहा कि नंदकिशोर प्रसाद ने सामंतवाद विरोधी संघर्ष और सामाजिक न्याय के आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनके निधन से जनवादी आंदोलनों को अपूरणीय क्षति हुई है। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने और जनसंघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।







Total views : 90746