बेगूसराय। 19 june 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बखरी प्रखंड में आयोजित 14 समेकित स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-54, ठाकुरवाड़ी के पास किया गया। शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सौरभ कुमार सन्नी एवं बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति (BGJAS) के कार्यपालक निदेशक ई. कौशलेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर एसडीओ सौरभ कुमार सन्नी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर रोगों की पहचान होने से इलाज आसान और प्रभावी हो जाता है। जनजागरूकता के उद्देश्य से उन्होंने स्वयं एचआईवी, सिफिलिस, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच कराई।
कार्यक्रम के दौरान BGJAS की परामर्शी अंबिका कुमारी ने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। एसडीओ ने क्षेत्र के लोगों से आगामी शिविरों का भी लाभ उठाने की अपील की। शिविर 20 जून को आशा पोखर (बखरी ब्लॉक), 22 जून को बहोरचक, 23 जून को विजयलख तथा 24 जून को नदेल एवं मक्खचक में आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने में बीसीएम रतन कुमार, रणधीर कुमार, सीएचओ, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविकाओं तथा BGJAS के मनीष कुमार, रविंद्र रंजन, कविता, लक्ष्मी और प्रियंका सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।








Total views : 90685