बेगूसराय | 23 मई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार गृह रक्षा वाहिनी में गृहरक्षकों के पुनः स्वच्छ नामांकन को लेकर विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी गई है। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर सूची को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को मेधा सूची पर कोई दावा या आपत्ति है, वे 8 जून 2026 तक जिला समादेष्टा कार्यालय, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, बेगूसराय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन हाथों-हाथ, निबंधित डाक या आधिकारिक ई-मेल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
जारी कार्य-सारणी के अनुसार दावा एवं आपत्तियों का निराकरण 12 जून को किया जाएगा, जबकि अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची 15 जून 2026 को प्रकाशित होगी। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 22 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित दावा या आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है।






Total views : 87616