बेगूसराय, 21 मई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में “पर्यावरण संरक्षण : चुनौतियाँ एवं समाधान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने स्वयंसेवकों से पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
संगोष्ठी में शिक्षकों एवं अतिथियों ने पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक उपयोग, जल संरक्षण तथा हरित जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर डॉ. निलेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. परवेज, डॉ. गुड़िया, डॉ. विद्यसागर, डॉ. गोविंद, प्रधान सहायक अमित कुमार एवं अकाउंटेंट धीरज कुमार सहित एनएसएस स्वयंसेवक अभिषेक, नीतीश, सूरज और दिलखुश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।








Total views : 87367