बेगूसराय, 18 मई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार राज्य सिंचाई विभाग कर्मचारी यूनियन जिला शाखा बेगूसराय का छठा जिला सम्मेलन बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बेगूसराय स्थित निरीक्षण भवन परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई। इस दौरान संघ एवं महासंघ के नेताओं और कर्मियों ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शशिकांत राय ने किया सम्मेलन का उद्घाटन: सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह सम्मानित अध्यक्ष एवं राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेता शशिकांत राय ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की कर्मचारी, मजदूर, किसान, छात्र और नौजवान विरोधी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर नई पेंशन नीति लागू करना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। साथ ही ठेका, संविदा एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।
पुरानी पेंशन और नियमित बहाली की मांग उठी: शशिकांत राय ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियमित करने, रिक्त पदों पर स्थायी बहाली करने तथा चार श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग उठाई। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण, सरकारी विभागों के डाउनसाइजिंग और नई शिक्षा नीति का विरोध भी किया गया। उन्होंने आठवां वेतन आयोग लागू करने तथा 18 महीने के बकाया डीए भुगतान की मांग करते हुए 12 दिसंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर: जिला मंत्री मोहन मुरारी ने कर्मचारियों से अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। वहीं कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बेगूसराय ने सम्मेलन की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन की अध्यक्षता मनोज कुमार एवं विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम को पूर्व राज्याध्यक्ष शशिकांत चौधरी, राज्य महासंघ के संघर्ष संयुक्त मंत्री रामानंद सागर तथा महासंघ के सहायक जिला मंत्री अनिल कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया।
प्रतिवेदन सर्वसम्मति से पारित: जिला मंत्री सुनील कुमार एवं कोषाध्यक्ष जयंत कुमार द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर उपस्थित सदस्यों ने विचार-विमर्श किया और उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
नए पदाधिकारियों का चयन: जिला मंत्री मोहन मुरारी के पर्यवेक्षण में नए सत्र के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। मुख्य संरक्षक: शशिकांत चौधरी, सम्मानित अध्यक्ष: सुनील कुमार, अध्यक्ष: मनोज कुमार, जिला मंत्री: जयंत कुमार, कोषाध्यक्ष: संतोष कुमार, वरीय उपाध्यक्ष: शिवम कन्हैया, सहायक जिला मंत्री: नीरज कुमार सिंह, गौरव कुमार, 👉 उपाध्यक्ष: पूनम देवी, मो. मोअज्जम आलम, पिंकी देवी, राजकुमार महतो, अरविंद कुमार आनंद, पंकज कुमार, रोहित कुमार मलिक एवं चंद्रकेश रोशन। 👉 संयुक्त मंत्री: विपिन कुमार सिंह, स्वाति कुमारी, मीरा देवी, कुणाल कुमार, कनक कुमार, रविंद्र कुमार एवं जय जय राम पासवान। अंत में अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, जिसके बाद सम्मेलन की कार्यवाही समाप्त हुई।







Total views : 86655