बेगूसराय, 5 मई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
कार्ल मार्क्स की जयंती के अवसर पर भाकपा बेगूसराय जिला कार्यकारिणी की बैठक कार्यानंद भवन स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिवमंडल सदस्य प्रताप नारायण सिंह ने की। जिला मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा कि कार्ल मार्क्स के आर्थिक सिद्धांत आज भी गरीबों, किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि लेनिन ने मार्क्स के विचारों को व्यवहार में लागू कर रूस में समाजवादी व्यवस्था स्थापित की थी।
संघर्ष का संकल्प: बैठक में नेताओं ने कहा कि समाज में वंचित वर्गों के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए मार्क्सवादी विचारधारा के अनुरूप संघर्ष को तेज करना जरूरी है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मार्क्स के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम रतन सिंह, सूर्यकांत पासवान, जिला सचिवमंडल सदस्य राजेंद्र चौधरी, जिला सचिवमंडल सदस्य अमीन हमजा, राजेंद्र सहनी, चंद्रभूषण सिंह जुलुम, पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी, संजीव कुमार सिंह, मनोज पटेल, अमरेश कुमार, सत्यम भारद्वाज, धीरेंद्र कुमार, भूषण सिंह, टुनटुन दास, प्रहलाद सिंह, दिलेर अफगन, सनातन सिंह, रामबहादुर सिंह, अशोक सिंह सहित दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने कार्ल मार्क्स के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।






Total views : 84708