बेगूसराय। 15 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ, जबकि जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

इसी क्रम में बेगूसराय स्थित आयकर विभाग कार्यालय परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयकर अधिकारी राजकुमार भारती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन से पूर्व सभी ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर आयकर अधिकारी राजकुमार भारती ने कहा कि देश सबसे ऊपर है और देश प्रेम से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की अपनी भूमिका है। जो लोग ईमानदारी से टैक्स का भुगतान करते हैं, वे भी कहीं न कहीं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। उनके द्वारा जमा किया गया टैक्स देश के विकास और जनकल्याण के कार्यों में उपयोग होता है।उन्होंने लोगों से देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को हमेशा बनाए रखने तथा अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते रहने की अपील की।
समारोह में आईटीओ टीडीएस अमित कुमार, टैक्स अधिवक्ता समीर शेखर, सीए प्रदीप भारद्वाज, सीए नीरज मसकरा, डॉ. ए.के. राय, डॉ. शशिभूषण सिंह, बड़ा बाबू नीरज कुमार सहित आयकर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे कार्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल देखने को मिला।






Total views : 100116





















