बेगूसराय। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं अन्य स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इसी क्रम में श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय, बेगूसराय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विमल कुमार सिंह ने परिसर में तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया।

समारोह में पूर्व प्राचार्य सपना चौधरी सहित महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. रूमा कुमारी, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. रमा कुमारी, डॉ. शिखा चौधरी, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. नीरज वाला, डॉ. रानी कुमारी, डॉ. सरफराज अहमद, डॉ. मोनिका कुमारी, रचना कुमारी, गजल तस्लीम, कल्पना कुमारी, डॉ. पुष्पांजलि, निशा कुमारी, ललिता कुमारी समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में सभी की भूमिका पर जोर दिया गया। पूरे परिसर में राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।





Total views : 100102





















