बेगूसराय, 25 नवंबर। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 नवंबर को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित यह मेला बरौनी स्थित अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मेले में बिहार सहित अन्य राज्यों की करीब 22 से 25 निजी कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इनके माध्यम से लगभग 2,000 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
इस मेले में आठवीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक सहित विभिन्न तकनीकी योग्यताधारी युवा भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से आवश्यक शैक्षणिक एवं संबंधित प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।







Total views : 118523