बेगूसराय, 23 अप्रैल 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के वीर कुंवर सिंह चौक पर गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की 249वीं जयंती विजय दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के समाज सुधारक नेता गौरव सिंह राणा ने की। इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व मेयर संजय सिंह, आर्यभट्ट के प्राचार्य अशोक सिंह, वार्ड पार्षद एवं कई गणमान्य लोगों ने वीर कुंवर सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के साहस और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। पूर्व मेयर संजय सिंह ने उनके युद्ध कौशल का उल्लेख करते हुए उन्हें अद्वितीय योद्धा बताया। वहीं जेपी सेनानी राजेंद्र महतो ने कहा कि 80 वर्ष की आयु में भी उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ वीरता से लड़ाई लड़ी, जो विश्व इतिहास में प्रेरणादायक है। प्राचार्य अशोक सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 23 अप्रैल 1777 को जगदीशपुर (बिहार) में हुआ था। वहीं शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह जैसे महान सेनानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी रवि शंकर पोद्दार सहित कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी चर्चा की।





Total views : 82307