24 नवंबर को बाघा सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम, जिलाध्यक्ष नंदलाल राय ने की अधिकाधिक सहभागिता की अपील ।
13 नवंबर 2026 | बेगूसराय। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस: नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय परिसर में युवा जदयू की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदलाल राय ने की, जबकि मंच संचालन युवा जदयू जिलाध्यक्ष पंकज राय ने किया। इस अवसर पर नंदलाल राय ने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता एवं सक्रियता के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर को बाघा सामुदायिक भवन, बेगूसराय में ‘सुशासन दिवस: नीतीश संवाद’ का आयोजन होगा। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी विपिन पासवान, युवा जदयू नेता मनोहर महतो, सौरभ सिंह, अमन आनंद, ठाकुर राजेंद्र प्रसाद महतो, इरफान खान, नीतीश कुमार, नीरज सिंह, मुकेश कुमार, गौतम, शशिकांत ठाकुर, रामानुज ठाकुर, अमन कुमार, नीरज राय, प्रिंस कुमार सिंह, प्रह्लाद कुमार, रणवीर कुमार, स्टाइल कुमार, सौरभ, विकास कुमार, चंदन कुमार, आकाश कुमार, विक्रम लाल, प्रिंस कुमार, पप्पू, धोनी कुमार, सुनील कुमार एवं जदयू नेता सुबोध ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Total views : 116563