बेगूसराय, 13 नवंबर 2026 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
डॉ. पुरुषोत्तम बोले- आध्यात्मिकता, वैज्ञानिकता एवं एकात्मकता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है छठ महापर्व
बेगूसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सेवार्थ विद्यार्थी आयाम की ओर से शहर के सूजा महादलित बस्ती में 100 छठ व्रतियों के बीच साड़ी, नारियल, सेब, केला सहित अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि छठ महापर्व सनातन संस्कृति में आस्था के साथ आध्यात्मिकता, वैज्ञानिकता एवं एकात्मकता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। वहीं, डॉ. राकेश रोशन एवं प्रवीण कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान शिक्षित वर्ग की पहली जिम्मेदारी है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत कुमार एवं नगर मंत्री सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विभिन्न पर्वों पर वंचित बस्तियों में सेवा कार्य के माध्यम से सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता का संदेश देती है। वहीं, मनीष कुमार एवं प्रेम कुमार ने कहा कि परिषद शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सामाजिक समन्वय एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि कुंदन कुमार, जितेंद्र कुमार, सुमन कुमार, विकास कुमार, सौरभ कुमार, रामकिशोर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।





Total views : 116565