बेगूसराय। 4 सितंबर। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय चेस अकैडमी की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर एक दिवसीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता आरसी अकादमी विद्यालय, पोखरिया में हुई। इसमें जिले के नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कुल 15 बच्चों ने भाग लिया। स्नेहिल राज ने 6 में से 5 अंक हासिल कर चैंपियनशिप जीती। रचित ने भी 5 अंक हासिल किए, लेकिन बुकर के कम होने के कारण उन्हें दूसरा स्थान मिला। आर्या कर्ण 4.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
चिराग मनोहर और अर्श राज ने 4-4 अंक हासिल कर क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया। पुलकित 3.5 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे। दिव्य आनंद और शशांक शेखर ने 3-3 अंक लेकर क्रमशः सातवां और आठवां स्थान हासिल किया। श्रेयांस वर्मा और युवराज ने भी 3-3 अंक प्राप्त कर क्रमशः नौवां और दसवां स्थान पाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन और पुरस्कार वितरण शहर के समाजसेवी रबीन्द्र मनोहर ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के मानसिक विकास में मदद मिलती है।विद्यालय के डायरेक्टर ओम जी ने कहा कि शतरंज खेलने से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। अकादमी के सलाहकार संजीव जी ने कहा कि हर बच्चे को शतरंज सीखना चाहिए। इससे बच्चों की बौद्धिक क्षमता विकसित होती है। प्रतियोगिता में मुख्य आर्बिटर की भूमिका दीपक कुमार ने निभाई। उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन किया।





Total views : 103974