नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | बेगूसराय | 18 जुलाई 2026
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 19 जुलाई 2026 को प्रस्तावित बेगूसराय भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अहम निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल एवं आवागमन मार्ग को ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन‘ घोषित कर दिया है।
इन क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध: जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा जारी आदेश के अनुसार गांधी स्टेडियम, बेगूसराय, बी.पी. इंटर स्कूल, बेगूसराय, आईओसीएल बरौनी परिसर एवं आसपास का क्षेत्र तथा मुख्यमंत्री के आवागमन के लिए निर्धारित संपूर्ण सड़क मार्ग पर किसी भी प्रकार के ड्रोन, मानवरहित हवाई यान (UAV) एवं रिमोट संचालित उड़ान उपकरण के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई: जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेगूसराय को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से किया सहयोग का आग्रह: जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, ड्रोन संचालकों एवं संबंधित संस्थाओं से अपील की है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश का पूर्ण पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें।







Total views : 95575