बेगूसराय। 18 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के गढ़पुरा थाना अंतर्गत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गढ़पुरा थाना के पुलिस पदाधिकारी किशन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें मुख्यालय पुलिस केंद्र, बेगूसराय कर दिया गया है।
पुलिस कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में गढ़पुरा थाना के पुलिस पदाधिकारी किशन कुमार गढ़पुरा स्थित हरिगिरि धाम मार्केट में कांवरियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करते तथा विधि-व्यवस्था के संधारण में त्रुटिपूर्ण कार्य करते हुए दिखाई दिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किशन कुमार को निलंबित कर दिया। मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बखरी को जांच का निर्देश दिया गया है।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बेगूसराय पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।






Total views : 100528





















