बेगूसराय। 3 अक्टूबर 2023। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एसबीएसएस महाविद्यालय, बेगूसराय में खेल सप्ताह के तहत अंतरवर्गीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। लोकभवन, पटना एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
कबड्डी और वॉलीबॉल में टीमों ने जीते खिताब: महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. गोबिंद कुमार पासवान ने बताया कि पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की बी टीम चैंपियन रही। वहीं पुरुष और महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ए टीम ने चैंपियन का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने खेल भावना के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खेल से शारीरिक और मानसिक विकास: प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि खेल छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी हैं। खेलों से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक विकास होता है और टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को किसी न किसी खेल से जुड़े रहने की सलाह दी। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिए जाने के लिए आभार व्यक्त किया।
आयोजन में डॉ. रुचि जैन, डॉ. मो. परवेज, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अरुणी कुमार, डॉ. उषा किरण, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. जय राम प्रसाद, डॉ. कुमारी रंजना, अमित कुमार, राजीव कुमार, समीर कुमार, मो. अजमल, रामसेवक कुमार, भानु चौधरी, राजीव कुमार सिंह, रूपेश कुमार, कृष्ण मोहन, फंटूश, बिट्टू, सौरव और गुलशन सहित अन्य की भूमिका रही।




Total views : 109841