बेगूसराय/बलिया, 16 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
NSUI के राष्ट्रव्यापी ‘छात्रों की गूंज‘ अभियान के तहत गुरुवार को जन जागरण रथ बलिया स्थित भारत इंस्टीट्यूट पहुंचा। कार्यक्रम का नेतृत्व एसबीएसएस कॉलेज के अध्यक्ष अंकित यादव ने किया। इस दौरान डिजिटल स्क्रीन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का छात्रों के मुद्दों पर दिया गया संदेश दिखाया गया, जिसे छात्र-छात्राओं ने ध्यानपूर्वक देखा।
अंकित यादव ने कहा कि यह अभियान छात्रों के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार की आवाज को मजबूत करने का प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान भारत इंस्टीट्यूट के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने क्यूआर कोड स्कैन कर और मिस्ड कॉल देकर NSUI की डिजिटल सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में भारत इंस्टीट्यूट के निदेशक आनंद, सनी कुमार, दीपक कुमार, NSUI के जिला सचिव नीतीश कुमार, छात्र नेता दीपक कुमार, प्रिंस कुमार, सुभराज कुमार और सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।








Total views : 95161