मोहित यादव ने जताया गहरा शोक, हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दी अंतिम विदाई
बेगूसराय, 28 नवंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बूटन साह का शनिवार अहले सुबह हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजद परिवार सहित पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का करीबी और ‘हनुमान’ कहा जाता था।बूटन साह का पार्थिव शरीर बेगूसराय स्थित उनके पैतृक आवास बाघी, वार्ड संख्या-25 में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। सुबह पांच बजे से ही राजद कार्यकर्ताओं, नेताओं और शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर और अल्लाह से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उनके निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव तथा पूर्व विधान पार्षद डॉ. तनवीर हसन ने दूरभाष के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, अरविंद कुमार चौरसिया, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार, समस्तीपुर जिला प्रवक्ता, प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव, कैलाश यादव, जियाउर रहमान, अब्दुल जब्बार एवं रणधीर वर्मा शामिल रहे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह एवं मदन रजक, बलिया नगर परिषद अध्यक्ष मो. जमाल, निगम पार्षद राजदीप कुमार उर्फ मुकुल सरदार, राजीव कुमार, राजकुमार, जिला महासचिव अर्जुन यादव, महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, महानगर जिला उपाध्यक्ष महावीर यादव, महिला राजद महानगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, नगर निगम पार्षद पूनम रजक, वार्ड अध्यक्ष रामबली यादव, रंजीत महतो, हरे राम महतो, रामसखा महतो, साहेब पासवान, सुमन पासवान, रंजना मिश्रा एवं निशा कुमारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा में भी हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने बूटन साह के निधन को राजद परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने बूटन साह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित और कर्मठ साथी को खो दिया है। उनका योगदान और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी।




Total views : 119129