बेगूसराय। 26 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जन सुराज पार्टी ने आगामी शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला कार्यालय में बैठक कर प्रखंड स्तर तक चुनावी रणनीति तैयार की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सोनू शंकर ने की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. सुरेश प्रसाद राय तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रविंद्र यादव को जिताने के लिए काम करने का संकल्प लिया।
शिक्षकों और बेरोजगार युवाओं को लेकर पार्टी ने रखे मुद्दे: बैठक को संबोधित करते हुए जन सुराज पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय गौतम ने कहा कि बिहार के शिक्षकों को सातवां वेतन दिलाना, वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त कर समायोजन करना तथा सभी शिक्षक संगठनों को एक संगठन के तहत लाना पार्टी का लक्ष्य है।
उन्होंने स्नातक पास बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की बात भी कही। संजय गौतम ने राजद, भाजपा और जदयू पर बिहार की जनता को जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर बांटकर शासन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में गरीबी और बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है तथा सरकार के पास विकास का कोई स्पष्ट मैप नहीं है।
कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता: बैठक के दौरान संजय गौतम ने भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को जन सुराज पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनमें बलिया प्रखंड के पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, वर्तमान मंडल उपाध्यक्ष धर्मदेव सिंह, बखरी नगर के मंडल महामंत्री संजय सिंह राठौर सहित अन्य लोग शामिल रहे।
संजय गौतम ने कहा कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में पार्टी बिहार की आठ सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के किसान, युवा और महिलाएं जन सुराज से विकास की उम्मीद लगाए हुए हैं।
मौके पर जिला महासचिव मजहर अली, अधिवक्ता रजनीश कुमार, तोकीर आलम, तुफैल अहमद, मो. अब्दुल्ला, आरएन सिंह, नीलकमल, निशांत, किरण कुमारी, रुपम कुमारी, सुनैना देवी, माधुरी सिंह, अगम कुमार, कुमार गौतम, डॉ. मृत्युंजय, त्रिभुवन राय, रामनंदन पासवान, अजीत गौतम, प्रमोद पाठक, अंजरारुल अनवर हयान, मटिहानी प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय, विंग कमांडर रंजीत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Total views : 108420