बेगूसराय। 15 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की संस्था बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के कार्यपालक निदेशक ई. कौशलेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। समारोह को संबोधित करते हुए ई. कौशलेंद्र कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें निरंतर प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। आजादी केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में देश सेवा और समाज सेवा के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया। साथ ही प्रत्येक कार्य को पूरी तन्मयता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज और देश के विकास में हर व्यक्ति की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण है।समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण, सामाजिक सेवा और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।






Total views : 100172





















