कार्यक्रम में माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, किसान-मजदूर मुद्दों पर लिए गए अहम निर्णय
बेगूसराय, 22 अप्रैल 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिवमंडल की विशेष बैठक कार्यानंद भवन में चंद्रभूषण सिंह जुलुम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक से पूर्व महान क्रांतिकारी नेता ब्लादिमीर लेनिन की जयंती उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई।
संगठन विस्तार पर लिया गया निर्णय: बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। भाकपा जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने बताया कि किसान, छात्र-नौजवान और ट्रेड यूनियन संगठनों को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है, ताकि जनआंदोलन को व्यापक रूप दिया जा सके।
सरकार की नीतियों पर जताई आपत्ति: बैठक में राज्य सरकार द्वारा पर्चाधारी खेत मजदूरों को हटाने की कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की गई। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि यह कार्रवाई नहीं रुकी, तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
लेनिन के विचारों को किया याद: कार्यक्रम में वक्ताओं ने लेनिन के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मजदूर वर्ग को संगठित और जागरूक करने की जरूरत पर जोर दिया था। साथ ही, साम्राज्यवाद को पूंजीवाद का सर्वोच्च चरण बताते हुए क्रांति के लिए अनुकूल परिस्थिति बताया था।
इन नेताओं की रही मौजूदगी: इस अवसर पर पूर्व विधायक राम रतन सिंह, सूर्यकांत पासवान सहित राजेंद्र चौधरी, प्रताप नारायण सिंह, राजेंद्र सहनी, संजीव कुमार सिंह, अमीन हमजा व कई भाकपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Total views : 82092