100 गज के दायरे को ‘नशा मुक्त क्षेत्र’ घोषित करने और सख्त निगरानी की अपील
बेगूसराय |22 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिले के शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर माया कौशल्या फाउंडेशन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को ज्ञापन सौंपा। संस्था के सचिव रौशन कुमार ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को लेकर चिंता जताई।
COTPA कानून के पालन की मांग: ज्ञापन में बताया गया कि कई स्कूलों के बाहर गुटखा, पान मसाला सहित अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है। संस्था ने COTPA अधिनियम 2003 की धारा 6(b) का हवाला देते हुए 100 गज के दायरे में बिक्री पर सख्त रोक लागू करने की मांग की।
निगरानी और जागरूकता पर जोर: फाउंडेशन ने शिक्षा विभाग से विद्यालयों के आसपास ‘नशा मुक्त क्षेत्र’ सुनिश्चित करने, नियमित निगरानी करने और चेतावनी बोर्ड लगाने का आग्रह किया है। साथ ही प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सख्ती से नियम लागू करने की बात कही गई।
प्रशासन ने दिया सकारात्मक आश्वासन: DEO ने ज्ञापन पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस पहल से अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर उम्मीद जगी है।







Total views : 82090