बेगूसराय | 24 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की 95वीं शहादत दिवस के अवसर पर शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा टेढ़ीनाथ मंदिर के समीप स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं को लिया संकल्प: कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि देश को आज भी भगत सिंह जैसे साहसी और समर्पित देशभक्तों की आवश्यकता है। वक्ताओं ने तीनों अमर शहीदों के साहस, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
समाज के विभिन्न लोगों की सहभागिता: इस अवसर पर आलोक कुमार अग्रवाल, सुशील कुमार राय, मनोज कुमार, उप मेयर अनिता राय सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उपमेयर अनिता राय ने कहा कि ऐसे महान क्रांतिकारियों को शत-शत नमन। मौके पर अनिल पतंग, संतोष ईश्वर, पवन शर्मा रोटी बैंक, कामेश्वर राय, मो. रिजवान, मो. अब्दुल आलम, मो. अताउल, हिमांशु कुमार, रवि शंकर पोद्दार गांधी, पप्पू राज, सुशील कुमार राय, राज कुमार, टुनटुन कुमार, साधना देवी एवं बच्चों ने शहीद स्थल पर माल्यार्पण किया।
प्रेरणा का स्रोत बने शहीद: कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और उनके आदर्शों को अपनाकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।








Total views : 76322