बेगूसराय | 23 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) का 21वां जिला सम्मेलन 28, 29 और 30 मार्च को साहेबपुर कमाल के सन्हा पश्चिम मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत 28 मार्च को झंडोत्तोलन और आम सभा के साथ होगी। जिला मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने बताया कि सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पांडा, गिरीश शर्मा और संजय यादव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य मंत्री रामनरेश पांडेय और पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह भी सभा को संबोधित करेंगे।
सम्मेलन से पूर्व जाफर नगर से इप्टा कलाकारों, जनसेवा दल के पैरेड और विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों के साथ रैली निकाली जाएगी। यह निर्णय 23 मार्च को भगत सिंह के शहादत दिवस पर जिला कार्यालय कार्यानंद भवन में आयोजित जिला परिषद बैठक में लिया गया। बैठक में नेताओं ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और हाल के आंधी-तूफान से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग भी उठाई।
बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण महतो, एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य उषा सहनी, राम पदारथ सिंह, जुलम सिंह, पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान, संजीव सिंह, एआईएसएफ जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, जिला सचिव सत्यम भारद्वाज, राजकिशोर सिंह, अखिलेश सिंह, नूरआलम खान, प्रहलाद सिंह, रामनरेश महतो, जनसेवादल कमांड राम नंदन सिंह, एआईवाईएफ के राज्याध्यक्ष शंभू देवा, टुनटुन दास, अनिल अंजान इत्यादि ने सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का निर्णय लिया।







Total views : 76214