बेगूसराय, 23 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
आयकर विभाग जल्द ही अपनी सतर्कता को और तेज करेगा। आने वाले समय में आयकर विभाग औचक सर्वेक्षण (Surveys) और सत्यापन अभियान बढ़ायेगा। ताकि अघोषित आय और रिटर्न न भरने वालों की पहचान की जा सके।
बजट लक्ष्य से पीछे आयकर विभाग: बेगूसराय-खगड़िया क्षेत्र में आयकर विभाग निर्धारित राजस्व लक्ष्य को हासिल करने में पीछे चल रहा है। विभाग को ₹21 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें अब तक केवल 50% ही संग्रह हो पाया है।
करदाताओं की संख्या में भारी अंतर: क्षेत्र में कुल 22 लाख पैन धारक हैं, लेकिन सक्रिय करदाताओं की संख्या मात्र 2 लाख के आसपास है। यानी 10% से भी कम लोग नियमित रूप से आयकर रिटर्न दाखिल कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है।
सर्वे और कार्रवाई से बढ़ी वसूली: विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण और जांच के कारण संग्रह 50% तक पहुंचा है। आने वाले दिनों में औचक सर्वे और सत्यापन अभियान और तेज किए जाएंगे।अनुपालन नहीं करने पर होगी कार्रवाईआयकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर अनुपालन अनिवार्य है। रिटर्न दाखिल नहीं करने या आय छिपाने वालों के खिलाफ आयकर अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लोगों से समय पर रिटर्न भरने की अपील: विभाग ने बेगूसराय और खगड़िया के लोगों से अपील की है कि वे समय पर आयकर रिटर्न दाखिल करें और बकाया कर का भुगतान कर दंडात्मक कार्रवाई से बचें।








Total views : 76141