बेगूसराय, 23 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिले में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सघन जांच अभियान चलाया है। हाल में फैली अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

67 गैस एजेंसियों की हुई जांच: जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर HP, भारत गैस और इंडेन से जुड़ी कुल 67 एजेंसियों की जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन किया गया। टीमों ने स्टॉक, वितरण प्रक्रिया और होम डिलीवरी व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई: जांच के दौरान एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
अफवाहों से बचने की अपील: प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक गैस भंडारण से बचें। किसी भी समस्या या कालाबाजारी की सूचना तुरंत प्रशासन को देने को कहा गया है।
पर्याप्त है गैस की उपलब्धता: जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।







Total views : 76137