बेगूसराय, 24 फरवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
सेंट्रल जोन में खेले जा रहे बीसीए मेंस सीनियर वनडे (हेमन ट्रॉफी) के चौथे दिन बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप मैदान पर सुपौल ने सहरसा को 6 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहरसा की टीम 48 ओवर में 281 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अंकित ने 73 और प्रिंस ने 43 रन बनाए। सुपौल की ओर से दिवाकर झा ने 4 विकेट झटके, जबकि जय, सोनू और मोहित ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपौल ने 43वें ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। बिरेंद्र (77), सुशांत (62) और दिवाकर झा (46) ने शानदार पारियां खेलीं। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिवाकर झा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अगला मुकाबला 25 फरवरी को सुपौल और बेगूसराय के बीच खेला जाएगा।







Total views : 71669