बेगूसराय, 24 फरवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और सामुदायिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के उद्देश्य से आज बेगूसराय में जीविका समूह की महिलाओं के लिए एचआईवी/एड्स विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने की। प्रशिक्षण में DACO डॉ. राजू कुमार, ICDS के संतोष कुमार संत, DIO डॉ. गोपाल मिश्रा एवं DPM नसीम राज़ी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने एचआईवी संक्रमण के कारण, लक्षण, रोकथाम, जांच एवं उपचार संबंधी वैज्ञानिक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एचआईवी और एड्स के बीच अंतर, संक्रमण के प्रमुख माध्यम तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नियमित जांच, परामर्श एवं एआरटी उपचार के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण में शामिल जीविका दीदियों ने अपने-अपने गांवों में जागरूकता फैलाने और भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।







Total views : 71667