डॉ. लोहिया–कर्पूरी आश्रम में हुआ माल्यार्पण, वक्ताओं ने विचारों को किया नमन
बेगूसराय, 24 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय शहर के बीचोबीच नौरंगा पुल स्थित डॉ. लोहिया–कर्पूरी आश्रम में शहीद सुखदेव सिंह सम्मान्यवय समिति के तत्वावधान में गुदरी के लाल जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव जेपी सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति मोर्चा के शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
जननायक के विचार आज भी प्रासंगिक: अध्यक्षीय संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को हुआ था। उन्होंने जीवन भर देश और जनता के हित में कार्य किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता का जननायक से व्यक्तिगत लगाव था और आज उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना गर्व की बात है।
सच्चे समाजवादी और विश्व मानव: इस अवसर पर महादेव साह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर एक सच्चे समाजवादी और विश्व मानव के रूप में उभरे। उन्होंने मुख्यमंत्री और विपक्ष—दोनों भूमिकाओं में जनहित को सर्वोपरि रखा। वहीं समाजसेवी सीताराम शास्त्री ने कहा कि जननायक से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है और वे उनके विचारों पर चलने का प्रयास करते हैं। मौके पर राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. अशोक यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे महामानव सच्ची राजनीति के प्रतीक थे। राजद महिला सेल की नेत्री क्रांति सिंह ने कहा कि ऐसे महान पुरुष विरले ही जन्म लेते हैं।
प्रतिमा पर माल्यार्पण: कार्यक्रम के दौरान राजिंदर महतो (जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष), ज्योति कुमार पाठक, किशोर महतो, उमेश महतो, मिथुन महतो सहित अन्य गणमान्य लोगों ने जननायक की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया।





Total views : 68998










