दो अलग-अलग मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बेगूसराय | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। 19 जनवरी 2026
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के तहत 19 जनवरी को दो रोमांचक मुकाबले दो अलग-अलग मैदानों पर खेले गए। इन मुकाबलों में तेघड़ा क्रिकेट क्लब और बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
ग्रीन पार्क उलाव में तेघड़ा की बड़ी जीत: ग्रीन पार्क उलाव मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तेघड़ा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में 288 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सिमोन ने 71 रन और शिवम ने 66 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम 32 ओवर में 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में अर्पित (27 रन) और सौरभ (21 रन) ने प्रयास किया। इस तरह तेघड़ा क्रिकेट क्लब ने 126 रन से मुकाबला जीत लिया।
फर्टिलाइजर मैदान पर बेगूसराय क्रिकेट क्लब विजयी: दूसरे मुकाबले में फर्टिलाइजर मैदान पर बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने दिनकर क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम 29 ओवर में 94 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से पुष्पम ने 23 रन और रितिक ने 14 रन का योगदान दिया।बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में हर्ष वर्मा, सौरभ और हर्ष कुमार ने 3-3 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य हासिल कर दर्ज की आसान जीत: जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 20 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से हर्ष वर्मा ने 38 रन और हर्ष कुमार ने 15 रन की उपयोगी पारी खेली। दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में जॉर्ड और अमन ने दो-दो विकेट झटके।





Total views : 68998










