नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रनिर्माण का मिला संदेश
बेगूसराय | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। 19 जनवरी 2026
एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा संचालित युवा वीक का समापन दिवस आज बड़े ही उत्साह, जोश और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अनुशासनपूर्ण एवं प्रेरणादायी माहौल में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
मुख्य अतिथियों ने युवाओं को किया प्रेरित: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह रहे। इस अवसर पर एनएसएस जिला समन्वयक सहर अफरोज भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि युवा वीक जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं सहर अफरोज ने एनएसएस स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं को समाज के प्रति जागरूक और संवेदनशील बने रहने का संदेश दिया।
सफल संचालन और गरिमामय उपस्थिति: कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन डॉ. रंजना ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक कुमार ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के कई सम्मानित शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. रुचि, डॉ. उषा किरण, डॉ. शायदा, डॉ. धनंजय, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. जयराम, दीपक सर, डॉ. आरुणि, डॉ. स्वाति, बड़ा बाबू अमित कुमार एवं अकाउंटेंट धीरज कुमार प्रमुख थे।
विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित: युवा वीक के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।






Total views : 68940










